Circle Rate in Darbhanga – आप दरभंगा जिले के किसी भी जमीन का सरकारी रेट (MVR Circle Rate Darbhanga) को पता करना चाहते हैं. तो आप राजस्व विभाग के ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर अपने घर बैठे ही ऑनलाइन दरभंगा जिले के जमीन का सर्किल रेट को पता कर सकते हैं.
यहाँ पर इस पोस्ट में आपको बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट से जमीन का सरकारी रेट दरभंगा का ऑनलाइन कैसे निकालते हैं. इसकी पूरी जानकारी विस्तार से नीचे स्टेप गई स्टेप दी गई हैं.
सर्किल रेट क्या होता हैं?
आप जब भी कोई जमीन खरीदते हैं. तो उस जमीन को अपने नाम पर करवाने के लिए उस जमीन का रजिस्ट्री करवाते हैं. रजिस्ट्री करवाते समय जो आपको रजिस्ट्री चार्ज और स्टाम्प शुल्क लगता हैं. इस शुल्क की गणना आपके जमीन के सर्किल रेट के आधार पर ही की जाती हैं. यह सर्किल रेट सरकार या स्थानीय प्रधिकरण द्वारा तय किया जाता हैं. इसे जमीन का न्यूनतम मूल्य भी कहा जाता हैं. सर्किल रेट से कम पर किसी जमीन की खरीद बेच नहीं हो सकती हैं.
जब आप जमीन के सर्किल रेट को जान जाते हैं. तब आपको उस जमीन के रजिस्ट्री करवाते समय कितनी रजिस्ट्री चार्ज, स्टाम्प शुल्क एवं अन्य शुल्क देना पड़ेगा इसकी गणना आसानी से कर कर पाते हैं.
वर्तामान समय में रजिस्ट्री फी सर्किल रेट (MVR) का 2 प्रतिशत और स्टाम्प ड्यूटी MVR का 6 प्रतिशत हैं. अतिरिक्त शुल्क (Additional Stamp Duty) MVR का 2 प्रतिशत होता हैं. जो ग्रामीण क्षेत्र पर नहीं लगता हैं. यह सिर्फ शहरी क्षेत्र पर लगता हैं.
दरभंगा जिले के जमीन का सर्किल रेट जाने
- दरभंगा जिले के जमीन का सर्किल रेट ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिसियल पोर्टल http://bhumijankari.bihar.gov.in/BiharPortal/Home.aspx पर जाना होगा.
- होम पेज पर “View MVR” का सेक्शन दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.

- इस पेज पर आपसे कुछ विवरण को सेलेक्ट करने के लिए कहा जाता हैं.
- पंजीकरण कार्यालय (Registration Office)
- मंडल का नाम (Circle Name)
- मौजा / थाना संख्या (Thana Code)
- प्रकार (Land Type)

- आपने जो उपर में डिटेल दर्ज किया हैं. उसका MVR (Minimum Value Register) क्या हैं. उसकी पूरी लिस्ट ओपन हो जाती हैं. इस लिस्ट में आपको जमीन के प्रकार के अधार पर जमीन का रेट अलग – अलग दिखाई देता हैं जैसे –
- Commerical N.H
- Commerical Gramin Road
- Residentaial Gramin Road
- Commercial
- Residential etc.
