Bhu Naksha Bhojpur – आप भोजपुर जिले के भू नक्शा को ऑनलाइन देखना चाहते हैं. तो अब आसानी से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर अपने घर बैठे ही ऑनलाइन Bihar Bhu Naksha Bhojpur को देख सकते हैं. और भोजपुर भु नक्शा से संबंधित सभी दस्तावेज़ की जाँच करके उस नक़्शे को डाउनलोड भी कर सकते हैं.
पहले जब भी भू नक्शा भोजपुर जिले की जरूरत पड़ती थी. तब अंचल और राजस्व विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे. लेकिन अभी के समय में आप अपने घर बैठे ही भोजपुर भूलेख नक्शा को डाउनलोड कर सकते हैं. इस पोस्ट में आपको Bhu Naksha Bhojpur Bihar को ऑनलाइन कैसे निकालते हैं. इसकी पूरी प्रक्रीया दी गई हैं.
भोजपुर भू नक्शा डाउनलोड कैसे करें?
- भोजपुर भु नक्शा को ऑनलाइन डाउनलोड के लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल https://bhunaksha.bihar.gov.in/10/index.jsp पर जाना होगा.
- आपको होम पेज पर View Map का आप्शन दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.

- अब अपना District, Sub Div, Circle और Mauza को सेलेक्ट करें.

- आपने जिस मौजा को उपर सेलेक्ट किए थे. उसका भू मैप दिखाई देगा. इस मैप में आपको अपने जमीन का खसरा नम्बर को सेलेक्ट करना हैं. आप सर्च बॉक्स में भी खसरा संख्या को डालकर सर्च कर सकते हैं.

- आप जैसे ही अपने जमीन के खसरा नम्बर को सेलेक्ट / सर्च करते हैं. आपको बाएं तरफ में उस खसरा नम्बर का विवरण दिखाई देता हैं. इस विवरण को सही तरह से जाँच कर लें.

- भू नक्शा निकालने के लिए आपको वही पर नीचे “LPM Report” का आप्शन दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.

- जब “LPM Report” पर click करते हैं. सामने भू नक्शा प्रदर्शित हो जाता हैं. जिसमे आप भू नक्शे की सभी विवरण देख सकते हैं.

- आप इस भू नक्शा को प्रिंट / डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उपर कार्नर में प्रिंट और डाउनलोड का आइकॉन दिखाई देता हैं. आप उस आइकॉन पर क्लिक करके प्रिंट / डाउनलोड कर सकते हैं.

भोजपुर भू संदर्भित नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
- भोजपुर भू संदर्भित नक्शा को ऑनलाइन देखने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल https://bhunaksha.bihar.gov.in/10/index.jsp पर जाना होगा.
- होम पेज पर View Map का विकल्प दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.

- अब अपने District, Sub Div, Circle और Mauza को सेलेक्ट करें.

- आपको बाएं साइड में एक पेड़ (Tree) का आइकन दिखाई देगा उसको सेलेक्ट करें.

- अब जो आपके सामने नई पेज ओपन हुई हैं. यहाँ पर आपको “Google Map” का आप्शन दिखाई देगा. उसको सेलेक्ट करें.

- आप जैसे ही Google Map के आप्शन को सेलेक्ट करके सर्च करते हैं. आपके सामने जमीन का भू संदर्भित नक्शा प्रदर्शित हो जाता हैं. इस नक्शे से आपको अपनी जमीन के स्थति के साथ-साथ आस-पास के जमीन और एरिया के बारे में भी पता चल जाता हैं.
