Bhulekh Sitamarhi 2026 – आप ऑनलाइन सीतामढ़ी जिले के भूलेख जमाबंदी खसरा खतौनी नकल देखना चाहते हैं. तो अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने घर बैठे ही ऑनलाइन भूलेख सीतामढ़ी बिहार का देख सकते हैं. एवं Land Record Sitamarhi से संबंधित दस्तावेज़ की जाँच कर उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.
पहले के समय में कोई भी भूमि जानकारी सीतामढ़ी जिला की चाहिए होती थी. तो अंचल और राजस्व विभाग कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था. लेकिन अभी के समय में आप सीतामढ़ी जिले के किसी भी जमीन की जानकारी खाता, खेसरा, भू नक्शा, Bhumi Jankari Sitamarhi Register 2 को अपने घर बैठे ही ऑनलाइन देख सकते हैं. इस पोस्ट में भूलेख सीतामढ़ी की जानकारी को ऑनलाइन कैसे देखते हैं. उसकी पूरी प्रक्रिया दी गई हैं.
सीतामढ़ी भूलेख जमाबंदी खसरा खतौनी नकल देखें
- भूमि जानकारी सीतामढ़ी को ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिसियल पोर्टल https://land.bihar.gov.in//Ror/RoR.aspx पर जाना होगा.
- होम पेज पर ही बिहार का नक्शा दीखता हैं. इस नक्शे में बिहार राज्य के सभी जिलों के नाम दिखाई देते हैं. आपको इस नक्शें में से सीतामढ़ी जिला को सेलेक्ट करना हैं.

- अब आपके सामने सीतामढ़ी जिला का नक्शा ओपन हो जाता हैं. जिसमे सीतामढ़ी जिलें में आनेवाले सभी प्रखंडों के नाम दिखाई देता हैं. आप जिस प्रखंड के भूलेख को देखना चाहते हैं. उस प्रखंड के नाम को सेलेक्ट करें.

- जब आप प्रखंड को सेलेक्ट करते हैं. तो एक नया पेज ओपन हो जाता हैं. यहाँ पर आपको अपने गांव के नाम को सेलेक्ट करना हैं.

- अब जमाबंदी को देखने के लिए पांच आप्शन दिखाई देते हैं.
- मौजा के समस्त खातों को नामानुसार
- मौजा के समस्त खातों को खेसरा अनुसार
- खाता संख्या से
- खेसरा संख्या से
- खाता धारी के नाम से
आप इन सभी आप्शन में से सुविधा अनुसार सेलेक्ट कर सकते हैं. यहाँ पर “मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें” विकल्प को चुना गया हैं. अब “खाता खोजे” पर क्लिक करें.

- आपने जिस गांव को सेलेक्ट किया था. उस गांव के सभी “रैयतधारी का नाम” की लिस्ट ओपन हो जाती हैं. इनमे से अपने नाम को खोजकर फिर उसके सामने दिए गए “देखें” आप्शन पर क्लिक करें.

- आपके सामने अधिकार अभिलेख (RoR) का विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं. आप इस खतियान को डाउनलोड/ प्रिंट कर सकते हैं.

Bhumi Jankari Sitamarhi Register 2 ऑनलाइन देखें
- Bhumi Jankari Sitamarhi Register 2 ऑनलाइन देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाना होगा.
- Home पेज पर ही “जमाबंदी पंजी देखें” का आप्शन दिखाई देगा. इसे सेलेक्ट करें.

- अब यहाँ पर आपको Sitamarhi जिला और अपने प्रखंड को सेलेक्ट करना हैं. फिर “Proceed” पर क्लिक करना हैं. तब अपने हल्का और मौजा के नाम को सेलेक्ट करना हैं.

- अब यहाँ पर Bhumi Jankari Register 2 को देखने के लिए बहुत सारे आप्शन दिखाई देते हैं. इनमे से आप अपने अनुसार सेलेक्ट कर सकते हैं. सुरक्षा कोड को सही से भरकर “Search” पर क्लिक करें.

- अब आपके सामने रजिस्टर 2 का विवरण ओपन हो जाता हैं.

- आप जिस भी रैयत के नाम का विवरण देखना चाहते हैं. उस नाम के सामने देखें आइकॉन पर क्लिक करें. आपके सामने जमाबंदी रिकॉर्ड का विवरण ओपन हो जाता हैं.

