Parimarjan Status Bihar : दोस्तों यदि आप बिहार के निवासी हैं. और आपके जमीन के दस्तावेज़ रिकॉर्ड में किसी प्रकार की त्रुटी हैं. जैसे – लगान रसीद, रकबा, खसरा, नाम एवं पते में, जमाबंदी में या दाखिल खारिज में और आपने उस त्रुटी सुधार के लिए परिमार्जन पोर्टल बिहार पर ऑनलाइन आवेदन किया हैं. अभी तक पता नहीं चला की आपने जो जमीन का परिमार्जन के लिए आवेदन किया था. उसकी वर्तमान में परिमार्जन स्टेटस क्या हैं. Parimarjan Status Bihar को जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें.
बिहार भूमि परिमार्जन की स्थिति की जाँच करने के लिए आपके पास आवेदन संख्या / Application Number होना चाहिए. जब आपने Bihar Bhumi Parimarjan के लिए ऑनलाइन आवेदन किया होगा. उस समय आपको एक Application Number मिला होगा. इस पोस्ट में आपको परिमार्जन पोर्टल बिहार से Parimarjan Status Online कैसे निकालते हैं. इसकी सभी प्रक्रिया यहाँ स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.
Bihar Parimarjan Status Check
बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारिक वेबसाइट से परिमार्जन कैसे चेक करें. इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.
- बिहार भूमि परिमार्जन को ऑनलाइन चेक करने के लिए ऑफिसियल पोर्टल https://parimarjanplus.bihar.gov.in/ पर जाएँ.
- आपको होम पेज पर मेनूबार में “अपना आवेदन ट्रैक करें” का विकल्प दिखाई देगा. उसको क्लिक करें.

- अब मांगी गई जानकारी को सेलेक्ट करे और आपके द्वारा किए गए परिमार्जन आवेदन का आवेदन संख्या को दर्ज करने के लिए कहा जाता हैं. उसको दर्ज कर “खोजे” पर click करें.

- खोजे बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके Parimarjan Status का डिटेल दिखाई देता हैं.
Parimarjan Bihar Helpline Number
यदि Parimarjan Bihar Portal पर कोई समस्या आ रही हैं. या कोई बिहार भूमि परिमार्जन से संबंधित समस्या हैं. तो उस स्थिति में आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं.
फोन नम्बर – 18003456215
ईमेल आइडी – [email protected]
Important Link
| Bihar Bhumi Sudhar Apply | Click Here |
| Parimarjan Portal | Click Here |
| Parimarjan Track Application | Click Here |
Parimarjan Status Bihar (FAQ)
परिमार्जन बिहार क्या हैं?
परिमार्जन बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल हैं. इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बिहार के निवासीयों के जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड में होने वाली त्रुटी जैसे – लगान रसीद, रकबा, खसरा, नाम एवं पते में, जमाबंदी में या दाखिल खारिज में होने वाली त्रुटी का सुधार इस पोर्टल के माध्यम से किया जाता हैं. इस पोर्टल पर जाकर आप अपनी जमीन के रिकॉर्ड में हुई त्रुटी में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
परिमार्जन पोर्टल बिहार क्या हैं?
बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा किसी भूमि के रिकॉर्ड में हुई गलती के सुधार के लिए ऑनलाइन परिमार्जन पोर्टल शुरू किया गया हैं. इस परिमार्जन पोर्टल बिहार के द्वारा आप भूमि के रिकॉर्ड में हुई गलती के सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
किसी जमीन का परिमार्जन होने में कितना समय लगता हैं?
जमीन का परिमार्जन होने में एक से डेढ़ महीने का समय लगता हैं.
बिहार भू नक्शा में कोई त्रुटी हो तो क्या करें?
यदि आपके भूलेख नक्शा में कोई त्रुटी हो तो आप अपने अंचल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. या बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के परिमार्जन पोर्टल पर जाकर भू नक्शा में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं.